सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP State Secretary Vineet Bharala resigns; speculation rife about him joining BSP; here is the reason

Meerut: सपा प्रदेश सचिव विनीत भराला ने दिया इस्तीफा, बसपा में जाने की चर्चाएं; पार्टी छोड़ने की ये बताई वजह

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 11 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

वरिष्ठ नेता विनीत भराला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र जारी करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उनके बसपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी विनीत ने इस बारे में अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

Meerut: SP State Secretary Vineet Bharala resigns; speculation rife about him joining BSP; here is the reason
विनीत भराला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं सरधना विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता विनीत सत्यप्रकाश भराला ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित पत्र जारी कर अपने निर्णय की जानकारी दी। उनके इस्तीफे के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल है और उनके बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

इस्तीफा पत्र में विनीत भराला ने कहा कि वह और उनका परिवार कई वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों का निष्ठापूर्वक समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। साथ ही पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मिले सहयोग, विश्वास और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफे के बाद विनीत भराला ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ी है, लेकिन सरधना विधानसभा नहीं छोड़ी है। क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में वह पहले की तरह खड़े रहेंगे और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। 
 
विज्ञापन

विनीत भराला के इस कदम को सरधना विधानसभा की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर अटकलों का दौर जारी है, जबकि समर्थकों और क्षेत्रवासियों की नजरें अब उनके भविष्य के राजनीतिक निर्णय पर टिकी हुई हैं।

ये भी देखें...
अमर उजाला स्टिंग: ऑनलाइन टेस्ट ना कोई परीक्षा, पंद्रह सौ में मिल रहा लर्निंग लाइसेंस, दलालों के खेल का खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed