{"_id":"69d3d4078a1359497807c086","slug":"a-young-man-buying-vegetables-was-attacked-by-a-bull-his-condition-is-critical-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104711-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सब्जी खरीद रहे युवक पर सांड़ ने किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सब्जी खरीद रहे युवक पर सांड़ ने किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
हस्तिनापुर में आवारा सांड के हमले से घायल दीपांकर सीएचसी में ईलाज के दौरान स्रोत संवाद
विज्ञापन
- हस्तिनापुर के बंगाली बाजार में हुई घटना, दो सप्ताह पूर्व हो चुकी छात्र की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में लावारिस पशुओं के कारण जान खतरे में पड़ रही है। सोमवार को भी कस्बे के बंगाली बाजार में सब्जी खरीद रहे बी-ब्लॉक निवासी दीपांकर (40) पर एक सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। सांड़ ने उसके पेट में सींग घुसा दिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी टीम ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर है और उपचार चल रहा है।
कुछ लोगों ने बताया कि बाजार में सांड और अन्य लावारिस पशु अक्सर घूमते रहते हैं। उनके कारण बाजार में आने-जाने वालों को हमेशा हादसे का डर रहता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी सांड ने काफी देर तक उत्पात मचाया और इस युवक पर हमला भी कर दिया। ऐसी घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत का माहौल है। इन पशुओं पर अंकुश लगना चाहिए।
बता दें कि दो सप्ताह पहले भी मनोहरपुर कॉलोनी में एक छात्र की सांड़ के हमले में मौत हो चुकी है। वहीं, एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। अब लगातार तीसरी घटना के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है। पिछले दिनों नगर पंचायत की ओर से कुछ गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा गया था। अब स्थानीय लोग लगातार अभियान जारी रखने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos