सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of misappropriating a Bolero pickup through a conspiracy.

Meerut News: षडयंत्र रचकर बोलेरो पिकअप हडपने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating a Bolero pickup through a conspiracy.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। गांव पिलौना निवासी मुरसलीन ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर षड्यंत्र रचकर महिंद्रा बुलेरो पिकअप गाड़ी को हड़पने का आरोप लगाया है।
मुरसलीन ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया है कि मवाना रोड स्थित कंपनी के शोरूम से महिंद्रा बोलेरो कार को कंपनी एजेंट के माध्यम से खरीदा था। वाहन को चलाकर नियमित रूप से किस्त जमा कर रहा था। कुछ समय पूर्व पारिवारिक परेशानी के चलते किस्त जमा नहीं कर सका। परेशानी एजेंट को बताई तो उसने गाड़ी बिकवाने की बात कही। एक व्यक्ति से एजेंट ने बात कराई और बताया कि 50 हजार रुपये अब देगा, बाकी किस्त जमा करेगा और एनओसी मिलने पर शेष पचास हजार रुपये देगा। तहसील में नोटरी कराकर एजेंट के कहने पर उक्त वाहन व्यक्ति को दे दिया। लेकिन गाड़ी लेने वाले व्यक्ति ने किस्त जमा नहीं की। तहरीर में आरोप लगाया है कि एजेंट व गाड़ी लेने वाले व्यक्ति ने षड्यंत्र रचकर उसकी महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी को हड़प लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि जांच की जा रही है।

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed