फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused and juvenile offender apprehended for mobile and cash robbery.

Meerut News: मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपी व बाल अपचारी पकड़ा

Mon, 17 Aug 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Accused and juvenile offender apprehended for mobile and cash robbery.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को लावड़ निवासी जाहिद ने तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात युवकों ने उसका मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए थाना स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को बादल निवासी कपसाड़ थाना सरधना और एक बाल अपचारी को सलावा चौराहे से पकड़ा। बताया कि बादल के कब्जे से 520 रुपये और बाल अपचारी के पास से 450 रुपये मिले। दोनों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी बादल का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया है, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed