फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Actress urvashi rautela got panic when mob got out of control in muzaffarnagar

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा

Sun, 14 Oct 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 14 Oct 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Actress urvashi rautela got panic when mob got out of control in muzaffarnagar
बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला आज सुबह यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचीं। यहां उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवानें के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं।

विज्ञापन


साल 2015 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं और 'हेट स्टोरी' फिल्म की सीरीज से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला दोपहर बारह बजे मुजफ्फरनगर के ग्रैंड प्लाजा में आभूषण के शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची थी। यहां जैसे ही उन्होंने माइक लेकर लोगों को संबोधित करना शुरू किया। लोगों ने बेतहाशा शोर के साथ तालियां बजानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


उर्वशी ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर के लोग बहुत ही अच्छे हैं और उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई है। कुछ देर तक आयोजन स्थल पर शांति रही, लेकिन भीड़ काफी बढ़ जाने के कारण माहौल अव्यवस्थित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवानें के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान अभिनेत्री दर्शकों के बीच घिर गईं। हालांकि उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने घेरा बनाकर उन्हें प्रशंसकों के बीच से निकाला और आयोजन स्थल से अलग ले गए। उधर, भीड़ के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने बखेड़ा कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed