{"_id":"69a883afb0cb9306590a1f03","slug":"allegation-of-murder-of-an-elderly-person-in-kankarkheda-police-station-area-of-meerut-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रास्ते से ऑटो निकालने को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग पिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रास्ते से ऑटो निकालने को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग पिता की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पठानपुरा गांव में बुधवार शाम रास्ते से ऑटो निकालने को लेकर दो लोगों में कहासुनी हुई। बीच बचाव करने वाले पड़ोसी सतीश पर ऑटो चालक पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया। परिजन सतीश को लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला सतीश के बुजुर्ग पिता ईश्वरदयाल की मौत हो गई है।
Trending Videos
परिजनों ने हत्या और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। हालांकि दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ईश्वर दयाल पर हमले या हत्या का जिक्र नहीं है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पठानपुरा निवासी बिल्लू ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे वह घर के दरवाजे पर खड़ा था। बिल्लू रास्ते से गुजर रहे अपने परिचित वाहन चालक से बात कर रहा था। तभी गांव निवासी चालक आकाश ऑटो लेकर आ गया। आकाश ने बिल्लू पर सड़क बाधित करने का आरोप लगाया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। पड़ोस में रहने वाला सतीश आकाश को समझाने और बीच बचाव का प्रयास करने लगा। इस बात पर सतीश का आकाश से झगड़ा हो गया।
बिल्लू का आरोप है कि कुछ देर बाद आकाश छह लोगों को लेकर आया और उसने सतीश पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन और बिल्लू उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बिल्लू ने घटना की तहरीर पुलिस को देखकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि आकाश पक्ष ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
बिल्लू ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि सतीश को बचाने का प्रयास कर रहे ईश्वर दयाल की गुम चोट लगने से मौत हो गई। उन्होंने अब आकाश पक्ष के लोगों पर ईश्वर दयाल की हत्या का भी आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए थे लेकिन ईश्वर दयाल का उनके परिजनों ने मेडिकल परीक्षण नहीं कराया था। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं है लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल पुलिस ने आकाश व 6 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
