{"_id":"69d934022b231d4eac032aa1","slug":"animal-remains-found-in-gang-canal-buried-in-the-ground-meerut-news-c-73-1-mtd1002-106878-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंग नहर में मिले पशु अवशेष, जमीन में दबवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंग नहर में मिले पशु अवशेष, जमीन में दबवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
- बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। गांव कैलीरामपुर-राधना मध्य गंग नहर के अंदर बृहस्पतिवार रात सीओ सदर देहात परीक्षितगढ़ व किठौर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को नहर से बाहर निकाला। पशु चिकित्साधिकारी ने सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जेसीबी की मदद से नहर के समीप गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दबवा दिया। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, मौके पर पहुंचे बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस गश्त पी थी। मुखबिर ने सूचना दी कि गो तस्करों ने गोकशी करने के बाद अवशेषों को गांव कैलीरामपुर-राधना मध्य गंग नहर में फेंक दिया है। गोवंश के अवशेषों को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं। सूचना पर सीओ सदर देहात सुधीर सिंह थाना परीक्षितगढ़ और किठौर की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बंद पड़ी नहर में टॉर्च की रोशनी की मदद से गोवंश के अवशेषों को बाहर निकाला। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर कपिल त्यागी को सूचना दी। पशु चिकित्सक ने गोवंश के अवशेषों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला विद्यार्थी प्रमुख अंकित धामा, जिला प्रमुख कपिल त्यागी, गो रक्षा प्रमुख राजेंद्र त्यागी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र प्रजापति, सुदामा, अवि पोसवाल, सनी पोसवाल पहुंचे और क्षेत्र में हो रही गोकशी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए गो तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सीओ सदर देहात का कहना है कि गोवंश के अवशेष नहर में पड़े हुए काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दबवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos