{"_id":"6a2ecfe3901a325b250dd4bd","slug":"anushka-murder-case-police-stopped-people-from-gathering-for-the-thirteenth-day-ritual-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105948-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुष्का हत्याकांड: तेरहवीं पर जुटने से पहले पुलिस ने लोगों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुष्का हत्याकांड: तेरहवीं पर जुटने से पहले पुलिस ने लोगों को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विधायक अतुल प्रधान ने दिलाया न्याय का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। चिरौड़ी निवासी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की रविवार को तेरहवीं पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोगों के भी शामिल होने की सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने एहतियात बरतते हुए लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। शोक सभा सीमित दायरे में संपन्न हुई।
इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान भी अनुष्का के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय मिलने तक हर स्तर पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि अनुष्का हत्याकांड में जल्द से जल्द डीएनए रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए, ताकि शव की शिनाख्त को लेकर परिजनों के मन में बनी शंका दूर हो सके।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। विधायक ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मामला है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने जांच एजेंसियों से मामले में तेजी लाने और हर पहलू की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
तेरहवीं के अवसर पर परिवार में गम का माहौल रहा। रिश्तेदारों और परिचितों ने पहुंचकर दिवंगत खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस पूरे समय क्षेत्र में मुस्तैद रही।
-- -- -- -- -- -- --