अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के पास वारदात, कैंप में शामिल होने जा रही थीं दो छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह एनसीसी कैंप में शामिल होने जा रही दो कैडेट्स के साथ कार सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। कैडेट्स के विरोध पर शोहदों ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी दोनों कैडेट्स को कार से टक्कर मारकर भागने लगे। दूसरे समुदाय से जुड़े आरोपियों की हरकत देखकर लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने कार चालक को दबोच कर पीट दिया। कार में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैडेट्स को छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को हिंदू संगठनों ने थाने पर प्रदर्शन किया। परिजनों की तहरीर पर थानाध्यक्ष ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया। फरार आरोपियों की तलाश को पुलिस भेजी।
नगर के मोहल्ला तारनी स्ट्रीट स्थित जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में दोनों कैडेट्स 12वीं की छात्राएं हैं। मंगलवार को स्कूल पहुंचने के बाद वह बिनौली रोड स्थित आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज जा रहीं थी। वहां पर चल रहे एनसीसी कैंप में उन्हें शामिल होना था। वह अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के पास पहुंचीं तभी मोहल्ला आजादनगर निवासी कार सवार तीन युवक उधर से गुजरे। उन्होंने एक छात्रा के साथ पहले छेड़छाड़ की। उसके बाद उसे पीट दिया। इस पर दोनों छात्राओं ने वहां से भागने का प्रयास किया तो शोहदों ने उन पर कार चढ़ा दी।
चालक को जमकर पीटा
कार में सवार दूसरे समुदाय के युवकों की हरकत देखकर और छात्राओं की चीख पुकार सुनकर लोगों ने कार को घेर लिया। इस पर कार सवार दो युवक कूदकर फरार हो गये। भीड़ चालक को दबोचकर जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होेंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंच छात्राओं के परिजनों ने उनको मोदीपुरम के ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया।
कोतवाली पर प्रदर्शन
हिंदू संगठन के लोगों ने मिलन सोम के नेतृत्व में कोतवाली पर प्रदर्शन किया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में एक छात्रा के पिता ने कार (यूपी-15 एवी-4786) चालक फिरोज पुत्र तसलीम और उसके साथी आबाद पुत्र सलीम निवासी आजादनगर और शहजाद पुत्र बशीर निवासी मोहल्ला घोसियान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी। घटना को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में तनाव बन गया। थाने पर कार्रवाई की मांग करने वालों में प्रवीण जैन, सचिन खटीक, मोहित सोम, अजब सिंह शास्त्री, विनोद कुशावली आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
जिले में छेड़छाड़ की वारदात कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सरधना में एनसीसी कैडेट्स के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों पर रासुका लगाने की संस्तुति की जाएगी।
मंजिल सैनी, एसएसपी, मेरठ