फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank manager arrested and released on bail for assaulting Blinkit delivery boy.

Meerut News: पांच मिनट आर्डर लेट होने पर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को पीटा, बैंक मैनेजर गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

Sun, 16 Aug 2026 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Bank manager arrested and released on bail for assaulting Blinkit delivery boy.
- गंगासागर की गंगा हाइट कॉलोनी में डिलीवरी देने पहुंचा था अमित यादव
विज्ञापन

- घर में खींचकर लात-घूसों से पीटने का आरोप, साथी कर्मचारियों ने थाने पर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पांच मिनट ऑर्डर लेट होने पर यूको बैंक मैनेजर यमन कंसल ने ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी बॉय अमित यादव को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके विरोध में कंपनी के कर्मचारियों ने भावनपुर थाने पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने यमन कंसल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
यह घटना शुक्रवार रात की है। गंगानगर के ब्लॉक के मकान नंबर-292 निवासी अमित यादव गंगासागर की गंगा हाइट कॉलोनी निवासी बैंक मैनेजर यमन कंसल के घर पर सामान देने पहुंचा था। आरोप है कि डिलीवरी में देरी होने पर यमन ने अमित को घर में खींच लिया। उसे लात-घूंसों से पीटा गया। अमित किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। शनिवार को अमित के साथियों ने भावनपुर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

------
मैनेजर ने कहा-बुखार से पीड़ित दो साल की बेटी के लिए मंगाया था सामान
आरोपी यमन कंसल ने बताया कि उसकी दो साल की बेटी को बुखार था। बेटी के लिए ही मंगाया गया ब्लिंकिट का सामान देरी से पहुंचा। बेटी को तड़पता देख उसे गुस्सा आ गया और आवेश में मारपीट हो गई। उसने अमित और उसके पिता से माफी मांगी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि यमन कंसल को न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed