सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BBU theft: Indian data sent to China, cyber fraud or army espionage, what is the purpose of theft? investigati

बीबीयू चोरी: भारतीयों का डाटा चीन भेजा, साइबर ठगी या सेना की जासूसी, आखिर क्या है चोरी का मकसद; जांच शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 30 Mar 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: बेस बैंड यूनिट मोबाइल टावर पर लगी होती है। इसके निकलते ही जियो और एयरटेल का नेटवर्क ठप हो जाता है। हांगकांग के रास्ते भारतीयों का डाटा चीन भेजने की आशंका है। शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद डाटा के माध्यम से बड़े स्तर पर सीमा पार से साइबर ठगी की भी जानकारी मिल रही है।

BBU theft: Indian data sent to China, cyber fraud or army espionage, what is the purpose of theft? investigati
गिरफ्तार आरोपी शाहरुख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

15.40 करोड़ की बीबीयू (बेस बैंड यूनिट) के साथ गिरफ्तार किए गए शाहरुख ने बिलाल नामक आरोपी की मदद से बीबीयू दिल्ली के मुस्तफाबाद स्क्रैप कारोबारी को भेजे थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि यहां से बीबीयू हांगकांग के रास्ते चीन भेजे जाते हैं। आशंका है कि आरोपी हजारों भारतीय का डाटा चीन भेज चुके हैं। इसके चलते पुलिस टीम दिल्ली के मुस्तफाबाद पहुंच गई है।
Trending Videos

 

पुलिस के मुताबिक, बीबीयू के संबंध में जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों से भी जानकारी जुटाई है। पुलिस को पता चला है कि बीबीयू और मोबाइल टॉवर में कुछ ऐसी डिवाइस व चिप होती हैं। इनमें उस एरिया में सक्रिय रहने वाले मोबाइल नंबरों का डाटा रहता है। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। इसमें भारतीयों का डाटा चीन में भेजकर साइबर ठगी की बात सामने आई थी। इसके अलावा किसी सेना व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों का डाटा दूसरे देश में जाने से जासूसी की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस दिल्ली जाकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पकड़े गए आरोपियों से जुड़े तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने खतौली निवासी वसीम और मवाना के कल्याणपुर निवासी वकील को 25 मार्च को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इन आरोपियों के तार मेरठ में बीबीयू चोरी में पकड़े आरोपियों से जुड़े हैं। शाहरुख मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर के एक नेता का रिश्तेदार बताया गया है।

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़े थे दो चीनी नागरिक
11 जून 2022 इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो चीनी नागरिकों लु लैंग और यूं हेलंग को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके साथी गुरुग्राम से जू फाई व उसकी महिला मित्र नागालैंड की रेनुओ पटेखो की गिरफ्तारी के बाद रवि नटवरलाल का नाम सामने आया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी पुराने मोबाइल को स्क्रैप के जरिए हजारों भारतीयों का डाटा चीन भेज चुके हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी।


ये भी देखें...
Meerut Weather Today: गर्मी का सितम जारी, पर राहत के आसार, अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed