सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jat Parliament in Meerut: CM Bhagwant Mann said – Talk about Vishwaguru, became Vishwa Chela

मेरठ में जाट संसद: सीएम भगवंत मान बोले- बात विश्व गुरू की, बन गए विश्व चेला; देश क्या करेगा, तय कर रहे ट्रंप

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 30 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन सकौती में किया गया। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत करीब 50 देशों के जाट शामिल हुए। भगवंत मान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। 

Jat Parliament in Meerut: CM Bhagwant Mann said – Talk about Vishwaguru, became Vishwa Chela
कार्यक्रम को संबोधित करते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर झूठ बोलती है। हर तरफ गरीबी है और किसान परेशान हैं। सरकार इसे छिपाने में लगी है। यह सरकार विश्व गुरु की बात करती रही लेकिन विश्व चेला बना दिया। देश क्या करेगा ये डोनाल्ड ट्रप तय करते हैं।
Trending Videos

 

भगवंत मान रविवार को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सकौती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि युद्ध कहीं चल रहा है, एलपीजी और तेल का संकट यहां झेलना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री कहते थे कि अमेरिका और इस्राइल उनका दोस्त है। अगर ऐसा है तो उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया कि तेल और एलपीजी का भंडारण कर लो। ट्रंप कहते हैं कि रूस से एक महीने तेल खरीद की छूट है। खुद को मजबूत और एकजुट होकर ही विश्वगुरु बना जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि हमें भी तो बता दीजिए कि कहां घूमने जा रहे हो, हम भी एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। दूसरों के कहने पर कभी अमेरिका से तेल खरीदिए, कभी रूस से तेल खरीदिए। आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को भुलाया जा रहा है और जिंदा लोगों की प्रतिमाएं लग रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पर आर्थिक और सामाजिक दबाव बढ़ रहा है। किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
 

राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप हो रहा है। केंद्र सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए। राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। पंजाब में फसल एमएसपी पर बिकती है और किसान ट्रैक्टर लेकर घर बाद में पहुंचता है पहले मोबाइल पर फसल के पैसे आने का मेसेज आ जाता है। किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है।
 

50 देशों के जाट पहुंचे
सकौती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के तत्वावधान वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्हें याद किया गया। 50 से अधिक देशों के जाट इस समारोह में पहुंचे। जहां के जाटो को ओबीसी आरक्षण नहीं है वहां के जाटों को ओपीसी आरक्षण के लिए प्रयास समेत 11 प्रस्ताव तय किए गए।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने कहा कि महाराजा सूरजमल की यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं बल्कि समाज के आत्मसम्मान, वीरता और इतिहास की जीवंत पहचान है। कार्यक्रम का संचालन जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने किया। यह प्रतिमा आकार में 20 फीट ऊंची है। इसकी लागत करीब 20 लाख रुपये है।
 

ये प्रस्ताव तय किए
1. जाट समाज के युवाओं को जाट इतिहास पढ़ने व जाट महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
2. युवाओं को टेक्निकल व स्किल एजुकेशन के साथ-साथ उच्च शिक्षा व स्वयं के व्यापार के लिए प्रेरित करेंगे।
3. दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम को भारत रत्न दिया जाए।
4. नशा मुक्त जाट समाज के लिए नशा मुक्त अभियान चला कर युवाओं में जागरूकता पैदा करेंगे।
5. अंतरजातीय विवाह पर पूर्णतः विराम लगना चाहिए।
6. उच्च पदों पर बैठे जाट नेता व अधिकारी नि:स्वार्थ समाज के लोगों की मदद करें।
7. क्षेत्रवाद, गोत्रवाद से बहार निकल कर पुरी दुनिया का जाट एक सूत्र में जाट एकता की बात करें।
8. राज्यों में जहां जाटों को ओबीसी आरक्षण नहीं है वहां आरक्षण के लिए प्रयास करेंगे।
9. जाट महापुरुषों के इतिहास को सीबीएससी, एनसीआरटी, राज्य व केंद्रीय पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए।
10. बच्चों की शादियां 23 से 25 साल की उम्र तक कर दी जानी चाहिए।
11. 36 बिरादरियों के साथ सामाजिक भाईचारे के लिए जाट युवाओं को प्रेरित करना व किसी अन्य समाज पर आक्षेप व टीका टिप्पणी नहीं करने का संकल्प।

ये भी देखें...
Meerut: 15.40 करोड़ की बेस बैंड यूनिट पकड़ी, चीन में होती थी सप्लाई, एक गिरफ्तार, देशविरोधी गतिविधि की आशंका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed