सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharat Ratna: BJP leader says true tribute to Chaudhary Charan Singh, Shahid Manzoor speaks too

भारत रत्न: भाजपा नेता बोले-चौधरी साहब को यही सच्ची श्रद्धांजलि, शाहिद मंजूर ने कहा-ये तो बहुत पहले होना था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Feb 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharat Ratna Award 2024 : भारत सरकार द्वारा किसान मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से किसान कमेरा वर्ग में खुशी की लहर है। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त  किए।

Bharat Ratna: BJP leader says true tribute to Chaudhary Charan Singh, Shahid Manzoor speaks too
सपा नेता शाहिद मंजूर व भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला का कहना है कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। चौधरी साहब के लिए इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता है। चौधरी साहब का इस सम्मान पर अधिकार था। भाजपा नेता अजीत चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी साहब को भारत रत्न देकर देश के लाखों किसानों का सम्मान किया है। मनोज पोशवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर पूरे देश के किसानों को सम्मान दिया है। जो काम दूसरी पार्टियां आज तक नहीं कर पाई, वो प्रधानमंत्री ने कर दिया। अंकुर राणा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। अंकित चौधरी का कहना है कि भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने किसानों के दर्द को समझा है। देश के किसान इस सम्मान को कभी नहीं भूलेंगे। 

Trending Videos


बहुत पहले मिल जाना चाहिए था भारत रत्न : शाहिद मंजूर
पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा विधायक शाहिद मंजूर का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को बहुत पहले भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। उन्हें भारत रत्न मिलने का स्वागत है। किसानों के मसीहा थे चौधरी साहब। मेरे वालिद मंजूर अहमद से वादा किया और उन्हें अपनी पार्टी से टिकट देकर चुनाव लड़ाया। मैं पार्टी के साथ साथ व्यक्तिगत तौर पर भी इस फैसले से खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत योग्य फैसला : रफीक अंसारी
शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन भाजपा सरकार 10 साल से कहां सोई हुई थी। चौधरी साहब को सालों पहले भारत रत्न मिल जाना चाहिए था।
 
भारत रत्न दिया जाने का सम्मान : अतुल प्रधान
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाना का सम्मान करते हैं। इसका दिल से स्वागत है। सरकार को बहुत पहले ये निर्णय लेना चाहिए था।


 

आपातकाल के विरोध में डटकर खड़े रहे चौ. चरण सिंह
मेरठ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेंद्र अहलावत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार व कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। वह आपातकाल के विरोध में डटकर खड़े रहे। लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

किसानों का सबसे ज्यादा भला किया : जगत सिंह
चौधरी चरण सिंह के करीबी रहे पूर्व एमएलसी जगत सिंह बताते हैं कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। जितना भला उन्होंने किसानों का भारत की राजनीति में रहकर किया, उतना कोई नहीं कर पाया। 1979 में जब वे प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने चीनी के आयात पर रोक लगा दी। चीनी का निर्यात किया, जिससे गन्ने का दाम बढ़ गया। किसानों को इसका बड़ा लाभ मिला। उनको भारत रत्न दिए जाने से किसानों और मजदूरों का सम्मान बढ़ा है। मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए बहुत बहुत बधाई।  
 

मुलायम सिंह ने मेरठ विवि का नाम रखा था चौधरी चरण सिंह विवि
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का पुरस्कार मिलने से चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) में खुशी का माहौल है। 13 जनवरी 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मेरठ विवि का नाम बदलकर चौधरी चरण सिंह विवि रखा था। वर्तमान में सीसीएसयू का नाम न सिर्फ देश बल्कि विदेश तक में खासी पहचान बनाए हुए है। जानकारों के अनुसार तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा गठित राधा कृष्णन आयोग ने 1949 में रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें जिले में विवि की जरूरत बताई गई। काफी जद्दोजहद के बाद 1965 में मेरठ विवि की स्थापना हुई।

चौधरी चरण सिंह का जीवन ईमानदारी का प्रतिविंब: प्रो. संगीता
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा चौ.चरण सिंह ने अपना जीवन ईमानदारी से बिताया। किसानों की भलाई के लिए हमेशा काम किया। विवि के लिए गौरव की बात है कि विवि का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर है। 

मोदी सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी: भारद्वाज

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि मोदी सरकार किसानों, गरीबों-शोषितों की सच्ची हितैषी है। चौधरी साहब को ये पुरस्कार किसी सरकार ने नहीं दिया जबकि वे इसके असली हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको ये सम्मान देकर पूरे देश के किसानों का सम्मान किया है। - धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed