{"_id":"6a733b1f095ed72670069b37","slug":"bholenath-rides-in-a-luxury-car-crowds-gather-to-catch-a-glimpse-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106261-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लग्जरी कार में सवार हुए भोलेनाथ, देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लग्जरी कार में सवार हुए भोलेनाथ, देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
दौराला - भोले की मूर्ति को लक्जरी कार में लाए। स्रोत: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। भक्ति, तपस्या, श्रद्धा और संकल्प से भरी कांवड़ यात्रा में बुधवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही। हाईवे से गुजर रही रंग-बिरंगी और मनमोहक कांवड़ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी है। इसी बीच दिल्ली के उत्तमनगर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी छह कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ को लग्जरी कार में सवार कर कांवड़ यात्रा का अनूठा रूप प्रस्तुत किया।
कांवड़िया रमन गहलौत, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, प्रशांत त्यागी, सौरभ और पवन बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। उन्होंने करोड़ों रुपये कीमत की लग्जरी कार में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को विराजमान किया है। हाईवे से कार गुजरने के दौरान भोलेनाथ के दर्शन करने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग रुकते नजर आए। कार में सवार भोलेनाथ को देखकर कांवड़ मार्ग पर मौजूद शिवभक्तों और ग्रामीणों में भी उत्साह दिखाई दिया।
शिव भक्त रमन गहलौत ने बताया कि वह पहले भोलेनाथ को कंधे पर बैठाकर कांवड़ लाते थे। इस बार भोलेनाथ की कृपा से मिली लग्जरी कार को ही उनकी सवारी बना दिया। वह अपने साथियों के साथ कार को खींचकर शिवालय तक ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार में सवार भोलेनाथ को शिवालय तक पहुंचाने के बाद विधि-विधान से गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों का कहना है कि उनके लिए यह यात्रा केवल कांवड़ लाने की परंपरा नहीं, बल्कि भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और समर्पण का संकल्प है।