{"_id":"61fedfb1d0981009886fee73","slug":"bjp-s-pride-has-to-be-broken-deependra-hooda-city-news-mrt5759582122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ना होगा भाजपा का घमंड : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ना होगा भाजपा का घमंड : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोड़ना होगा भाजपा का घमंड : दीपेंद्र हुड्डा
मेरठ। कैंट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अवनीश काजला के समर्थन में मेरठ स्थित जिटौली गांव में पहुंचे राज्यसभा सदस्य और स्टार प्रचारक दीपेंद्र हुड्डा ने प्रचार किया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आपको भाजपा का घमंड तोड़ना होगा। भाजपा की सरकार ने वो कार्य किए, जो 70 वर्षों में नहीं हुए। उन्होंने पेट्रोल की दर, गैस सिलिंडर, बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। कहा कि किसानों की शहादत पर किसी भी सांसद ने शोक प्रकट नहीं किया। ये लोग घमंड में संसद में बैठे रहे। अपने हक के लिए कई युवा किसानों ने शहादत दी। लेकिन इन्होंने देश की संसद के अंदर किसानों के आंदोलन का मजाक बनाया। लखीमपुर में किसान को ही कुचल दिया। गृह राज्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर आपने अपने मान सम्मान की पगड़ी को नहीं उठाया तो ये लोग तिरस्कार करते रहेंगे। सभा का संचालन मनजीत सिंह कोछड़ ने किया। इस मौके पर जगपाल सिंह, इंद्रजीत, ओमकार चौधरी, जिले सिंह, चौधरी चंद्रपाल सिंह, डा. कर्मेंद्र सिंह, हरिकिशन अंबेडकर आदि मौजूद रहे।