फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary reached Meerut, consoled family on death of mother of RSS worker

भूपेंद्र चौधरी बोले: लोकसभा चुनाव में UP की सभी सीटें जीतेगी BJP, अखिलेश-जयंत और मायावती को बताया बरसाती मेंढक

Sat, 27 Aug 2022 06:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Aug 2022 06:04 PM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को मेरठ में सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी से भाजपा सभी 80 सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary reached Meerut, consoled family on death of mother of RSS worker
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और नवनियुक्त भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता का विश्वास है। जनता का भाजपा से गठबंधन है, इसलिए हम उनके आशीर्वाद से हर चुनाव में जीत दर्ज करते आ रहे हैं। किसानों के मामले पर बोलते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना मूल्य को लेकर हमारी सरकार लगातार गंभीर है। हमारी सरकार ने चीनी मिलों की क्षमता को बढ़ाया है, लेकिन विपक्ष के कार्यकाल में चीनी मिलें चलती नहीं थी जिससे गन्ना मूल्य भुगतान का दबाव बढ़ता रहता था।

विज्ञापन


अखिलेश यादव, चौधरी जयंत सिंह और मायावती पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी बरसाती मेंढक हैं। यह सिर्फ चुनाव के समय बाहर निकलते हैं और उसके बाद जनता के बीच नहीं दिखाई देते। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद ही मैं बूथ स्तर तक सभी योजनाओं को लेकर जाऊंगा और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करूंगा। जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।
विज्ञापन


सात सीट पर नियुक्त लोकसभा प्रभारी
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम क्षेत्र में सात सीटों पर मिली हार के प्रश्न पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार इस मामले में गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिससे वहां की जनता को एक-एक कर योजनाओं को समझा कर हार के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: जल्द तय होंगे मेरठ-हस्तिनापुर और बिजनौर के स्टॉपेज, 15 दिन में शुरू होगा खेल विवि का निर्माण

BJP state president Bhupendra Chaudhary reached Meerut, consoled family on death of mother of RSS worker
मेरठ पहुंचे भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मवाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद की माता के निधन पर उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। 

भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बा मवाना पहुंचे। यहां उन्होंने आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद के आवास पर उनकी माता ईश्वरी (97) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह हमारे निजी परिवार में दुखद घटना हुई है। परिवार में शोक संवेदना प्रकट करने आया हूं। इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के लिए पार्टी की तरफ से राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ लोग साथ खड़े हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी यहां पर सिर्फ 11 मिनट रुके। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed