सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU workers staged a sit-in at the tehsil to resolve farmers' problems.

Meerut News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a sit-in at the tehsil to resolve farmers' problems.
भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता तहसील में सांकेतिक धरना देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
- भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ीं समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को तहसील कार्यालय पर धरना दिया। इसके साथ ही एसडीएम संतोष कुमार सिंह को 12 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में आवारा पशुओं से फसलों को सुरक्षा दिलाने के लिए अभियान चलाने, टिकोला शुगर फैक्टरी में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गांव गणेशपुर में तालाब एवं रास्ते के गलत निर्माण से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इसके अलावा 16 बीघा तालाब की भूमि पर अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने, गांव में स्वास्थ्य संकट को देखते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाने, नकली कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगाने और गणेशपुर में एक वर्ष से बंद पड़ी विद्युत लाइन को तत्काल चालू कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसान फिरासत अली के खेत की गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए लेखपाल व कानूनगो पर कार्रवाई के लिए कहा गया। अमित त्यागी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इन मांगों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो संगठन की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने में डाॅ. नुसरत सेठ (राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ), पुनीत त्यागी जिलाध्यक्ष, ठाकुर यशवीर सिंह, अंकित गुर्जर, नितिन त्यागी, अंशुल, राधेश्याम त्यागी, नरेंद्र नम्बरदार, महिपाल सिंह गुर्जर, सुबीस त्यागी, वैभव मित्तल, युसूफ चौधरी, हसीन चौधरी, नितिन त्यागी, प्रदीप, सतीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed