सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus driver dozes off; Roadways bus rams into container truck; eight passengers injured.

Meerut News: बस चालक को आई नींद की झपकी, कंटेनर में घुसी रोडवेज बस, आठ यात्री घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Bus driver dozes off; Roadways bus rams into container truck; eight passengers injured.
विज्ञापन
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सोमवार को वलीदपुर कट के पास सड़क हादसा हो गया। लोनी डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में महिलाओं समेत आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।
लोनी डिपो की रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रही थी। दौराला थाना क्षेत्र में वलीदपुर कट के पास बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी फैल गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राजकुमार, सुनील, चतरपाल, सीमा, पायल, प्रीति, ज्योति और सुमन घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को दौराला सीएचसी भेजा, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बस सड़क किनारे लगवाई, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से निकल गया। दूसरी बस से सभी सवारियों को रवाना किया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई नींद की झपकी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed