सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE: Relief news for 10th class students, they will be able to improve marks in three subjects

CBSE: दसवीं के छात्रों के लिए आई राहत भरी खबर, तीन विषयों में सुधार सकेंगे अंक, जान लें कितना रहेगा शुल्क

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 14 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: सीबीएसई के छात्रों को अब द्वितीय बोर्ड परीक्षा के रूप में अंक सुधारने का अवसर दिया जाएगा। विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं सहित अन्य विषयों की दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकेंगे। 

CBSE: Relief news for 10th class students, they will be able to improve marks in three subjects
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का तनाव कम करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत अब छात्रों को मुख्य परीक्षा के तुरंत बाद द्वितीय बोर्ड परीक्षा के रूप में अंक सुधारने का अवसर मिलेगा। इसमें छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं सहित अधिकतम तीन विषयों में अपनी परफॉरमेंस बेहतर कर सकेंगे।
Trending Videos

 

फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली प्रथम बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी। द्वितीय परीक्षा केवल उन छात्रों के लिए है, जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। यह वैकल्पिक होगी। दोनों परीक्षाओं (मुख्य और सुधार परीक्षा) में से जिस परीक्षा में छात्र के अंक अधिक होंगे, वही अंतिम मार्कशीट और डिजीलॉकर में दर्ज किए जाएंगे। छात्र केवल उन्हीं विषयों में सुधार परीक्षा दे सकेंगे, जिनमें वे मुख्य परीक्षा में शामिल हुए हों (अधिकतम तीन विषय)।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण और शुल्क प्रक्रिया
स्कूलों को इच्छुक छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स बोर्ड को भेजनी होगी। पंजीकरण का पहला चरण (18-31 मार्च 2026) संपन्न हो चुका है, जबकि दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के अगले दिन से मात्र 5 दिनों के लिए खुलेगा। इसका शुल्क 320 रुपये प्रति विषय होगा। परीक्षा का सिलेबस वही रहेगा, जो मुख्य परीक्षा का था। छात्रों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। द्वितीय परीक्षा मई 2026 (15 मई से 1 जून) के बीच होने की संभावना है, जिसका परिणाम जून में जारी होगा।
 

कक्षा 12 से अलग है यह नीति
यह विशेष सुविधा फिलहाल केवल कक्षा दसवीं के लिए ही लागू की गई है। कक्षा 12 के छात्रों के लिए सुधार परीक्षा की व्यवस्था अभी भी अगले वर्ष की मुख्य परीक्षा के साथ ही बनी हुई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुधार परीक्षा के दौरान आंतरिक मूल्यांकन के अंकों में कोई बदलाव नहीं होगा। यह नीति विशेष रूप से ग्रामीण और कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि वे बिना साल बर्बाद किए अपना स्कोर सुधार सकेंगे। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते स्कूल से संपर्क करें और cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें।

ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट: आवास विकास के अधिकारियों पर भड़के मेरठ के व्यापारी, उठी कार्रवाई की मांग, 16-17 को हल्लाबोल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed