{"_id":"69bebbb317596ff4e6066d2d","slug":"clash-erupts-between-two-groups-following-harassment-of-teenage-girls-at-a-restaurant-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रेस्टोरेंट में किशोरियों से छेड़छाड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रेस्टोरेंट में किशोरियों से छेड़छाड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष; कई घायल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
बताया गया कि ईद के मौके पर कुछ किशोरियां रेस्टोरेंट में पिज्जा खाने पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों व संचालक पक्ष से जुड़े युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई।
Meerut News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दौराला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में किशोरियों से छेड़छाड़ के आरोप के बाद दो समुदायों के बीच विवाद भड़क गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में कई युवक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया और रेस्टोरेंट की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
बताया गया कि ईद के मौके पर कुछ किशोरियां रेस्टोरेंट में पिज्जा खाने पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों व संचालक पक्ष से जुड़े युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों के बीच भी झगड़ा बढ़ गया, जिसमें धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे पक्ष का आरोप है कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचकर जबरन अंदर घुसने लगे और विरोध करने पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से और लोग बुला लिए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और पथराव भी हुआ।