{"_id":"69b17f53fe281c6c9604bf4f","slug":"contract-worker-attacks-officer-in-sugar-mill-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111616-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शुगर मिल में अधिकारी पर संविदा कर्मचारी ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शुगर मिल में अधिकारी पर संविदा कर्मचारी ने किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। क्षेत्र के किनौनी स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल की रिफाइनरी स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संविदा कर्मचारी ने अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में अधिकारी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिफाइनरी स्टेशन पर तैनात अधिकारी राजीव कुमार चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर मौजूद संविदा कर्मचारी विकल से वाल्व बंद करने को लेकर पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि इस बात को लेकर कर्मचारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी।
शिकायत के मुताबिक मंगलवार देर रात जब अधिकारी दोबारा स्टेशन पर चेकिंग के लिए पहुंचे तो आरोपी कर्मचारी ने पीछे से लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। हमले में अधिकारी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos