Eid-ul-Fitr: मेरठ में शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद-उल-फितर की नमाज, शहरकाजी ने किया एलान
मेरठ में ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय हो गया है। शहरकाजी ने ऐलान किया कि शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी।
विस्तार
मेरठ में ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय कर दिया गया है। शहरकाजी जैनुल सालिकिन ने घोषणा की है कि इस बार शाही ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ईद के दिन बड़ी संख्या में नमाजी शाही ईदगाह पहुंचते हैं, इसलिए सभी से समय से पहले पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। नमाज से पहले ईदगाह में आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: UP: मोनालिसा-फरमान शादी पर साध्वी प्राची का विवादित बयान, कहा-'35 टुकड़ों में मिल सकती है लाश'
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि नमाज के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।