सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two Meerut sisters drive to Mumbai chasing K-pop dream, Police

Meerut: के-पॉप बैंड में शामिल होने कार से मुंबई पहुंचीं सिंगर बहनें, मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Mar 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

K-pop dream: मेरठ की दो सिंगर बहनें के-पॉप बैंड में शामिल होने के सपने के साथ कार से मुंबई पहुंच गईं। मां ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों को लेकर मेरठ लौट रही है।

Meerut: Two Meerut sisters drive to Mumbai chasing K-pop dream, Police
के पॉप म्यूजिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी एक महिला ने 10 मार्च को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे को परीक्षा दिलाने गई थीं। घर लौटने पर उनकी दोनों बेटियां घर पर नहीं मिलीं। साथ ही घर से कपड़े, कुछ सामान, पैसे और पंच कार भी गायब थी।

Trending Videos


मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों बहनें कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अलविदा जुमा आज: वेस्ट यूपी में बढ़ाई सुरक्षा, मस्जिदों पर पुलिस तैनात, अमन-चैन की दुआ संग ईद की तैयारी शुरू

युवक ने दिया था कोरिया भेजने का झांसा
पुलिस के अनुसार बड़ी बहन के परिचित एक युवक ने उन्हें झांसा दिया था कि वह उन्हें कोरिया भेज सकता है। उसने बताया था कि पहले मुंबई पहुंचना होगा और वहां से हवाई जहाज के जरिए दक्षिण कोरिया ले जाया जाएगा, जहां वे के-पॉप बैंड में शामिल हो सकती हैं।

जांच के दौरान पुलिस को दोनों की लोकेशन मुंबई के वर्सोवा थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद मेरठ पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया और टीम मुंबई पहुंची। वहां से दोनों बहनों को पुलिस ने सुरक्षित सुपुर्दगी में ले लिया।

सात भाषाओं में गाने गाती हैं दोनों बहनें
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के मुताबिक दोनों बहनें प्रतिभाशाली सिंगर हैं और करीब सात भाषाओं में गाने गाती हैं। उन्हें कोरिया भेजने का झांसा देने वाले युवक के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

के-पॉप का बढ़ता प्रभाव
बताया जा रहा है कि के-पॉप यानी कोरियन पॉप म्यूजिक का प्रभाव भारत के युवाओं, खासकर किशोरों में तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए कई लोग इस कल्चर से प्रभावित हो रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि कई मामलों में युवाओं को सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए विदेश भेजने या म्यूजिक इंडस्ट्री में मौका दिलाने का झांसा भी दिया जाता है। ऐसे मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed