सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bollywood Actor Nawazuddin Siddiqui buys 55 bigha farmland in Budhana, Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Mar 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Bollywood Actor Nawazuddin Siddiqui News: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी। जमीन की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Bollywood Actor Nawazuddin Siddiqui buys 55 bigha farmland in Budhana, Muzaffarnagar
बुढ़ाना में उप निबंधक कार्यालय में कागजात पर हस्ताक्षर करते वॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री उन्होंने तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अपने नाम कराई। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos


भाई के साथ पहुंचे बुढ़ाना तहसील
अभिनेता अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की गई और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, मेरठ से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, छह घायल

बताया गया है कि यह कृषि भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इस दौरान उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराई।

रजिस्ट्री के बाद परिजनों से की मुलाकात
रजिस्ट्री के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके साथ भाई एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी तहसील मुख्यालय पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि अभिनेता के परिवार के पास पहले से भी इस क्षेत्र में जमीन है। इस नई खरीद के साथ उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र से जुड़ाव को और मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed