सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to kidnap nephew of BJP Mandal President in Purkaji

Muzaffarnagar News: पुरकाजी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे के अपहरण का प्रयास

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap nephew of BJP Mandal President in Purkaji
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पुरकाजी। पुरकाजी में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पंवार के आठ वर्षीय भतीजे के अपहरण का प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। बच्चे के शोर मचाने और अन्य बच्चों की मदद से अपहरणकर्ता मौके से भाग गए।
यह घटना शकरपुर गांव में हुई, जहां अजय पंवार के भाई अजीत सिंह का पुत्र एलिस प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद एलिस बाहर निकला। तभी दो युवक बाइक पर खड़े थे। उन्होंने एलिस से नूरनगर जाने का रास्ता पूछा और उसे आगे छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने उसे आगे नहीं उतारा और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। एलिस ने बाइक चला रहे युवक की कमर पर काट लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
एलिस के शोर मचाने पर पास खेल रहे अन्य बच्चों ने भी आवाज लगाई। इसके बाद युवक उसे छोड़कर बाइक लेकर भाग गए। छात्र के पिता अजीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बाइक सवार युवकों पर अपने पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से युवकों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed