फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crackdown on traffic violators: Over 32,000 challans issued in July.

Meerut News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला डंडा, जुलाई में 32 हजार से अधिक चालान

Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on traffic violators: Over 32,000 challans issued in July.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने जुलाई में बड़े स्तर पर कार्रवाई की। एक महीने तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 32.36 हजार वाहनों के चालान किए और 39.5 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला। सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई। वहीं तेज रफ्तार वाहन चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा।
एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, गलत लेन और गलत साइड ड्राइविंग समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट चलने वाले 19.85 हजार वाहन चालकों के चालान किए गए। इनसे 6.20 लाख रुपये शमन शुल्क प्राप्त हुआ। तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 13 सौ से अधिक वाहन चालकों के चालान कर 1.25 लाख रुपये वसूले गए। अवैध पार्किंग के खिलाफ 2 हजार से अधिक चालान किए गए। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी यातायात पुलिस सख्त रही। तेज रफ्तार के 34 सौ से अधिक चालान किए गए और 18.12 लाख रुपये शमन शुल्क प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 11 सौ, गलत साइड ड्राइविंग के 12 सौ और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के 726 चालान किए गए। बिना एचएसआरपी या खराब नंबर प्लेट वाले 645 वाहनों पर कार्रवाई हुई। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में 19 सौ चालान किए गए।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed