सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crick Giri Champs Kanker Khera Win by Three Runs in a Thrilling Match

Meerut News: रोमांचक मैच में क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा की तीन रन से जीत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Crick Giri Champs Kanker Khera Win by Three Runs in a Thrilling Match
विज्ञापन
- मैन ऑफ द मैच रहे वियान जट राणा ने 60 गेंद पर नाबाद 119 रन बनाए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में मंगलवार को लीग का पहला मैच दोपहर दो बजे क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा और मेरठ कैंट कमांडोज के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में क्रिक गिरी चैंप्स ने तीन रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर मेरठ कैंट कमांडोज पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। क्रिक गिरी चैंप्स की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान शिवम बंसल और फार्म में चल रहे वियान जट राणा क्रीज पर उतरे। चौथे ओवर की पहली गेंद पर 29 रन के टीम स्कोर पर तेज शॉट मारने के प्रयास में कप्तान शिवम (14 रन) लक्की सैनी की गेंद पर प्रिंस यादव को कैच दे बैठे। अक्षय दुबे और वियान ने टीम का स्कोर 10 ओवर में 97 रन पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वियान ने लीग में एक और अर्धशतक ठोक दिया था। 14वें ओवर में अक्षय दुबे 34 गेंद पर 51 रन (चार चौके-तीन छक्के) बनाकर आउट हो गए लेकिन तब तक स्कोर 14 ओवर में 139 रन हो चुका था। अक्षय दुबे को रुद्राक्ष ने संदीप तोमर के हाथों कैच आउट कराया।
वियान जट राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। दो आतिशी छक्कों के साथ तेज बल्लेबाजी कर रहे सत्यम संघु 14 गेंद पर 23 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए। 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का मारकर वियान जट राणा ने क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 217 रन पर पहुंचा दिया। वियान ने छह चौके-10 छक्कों के साथ 60 गेंद पर नाबाद 119 रन बनाए। मेरठ कैंट कमांडोज के गेंदबाज प्रिंस यादव, लक्की सैनी और रुद्राक्ष ने एक-एक विकेट लिया।
बडे़ लक्ष्य का पीछा करने उतरे मेरठ कैंट कमांडोज के सलामी बल्लेबाज यशु प्रधान और वर्दित छोकर ने टीम को तेज शुरूआत दिलाई। मेरठ कैंट कमांडोज ने पावर प्ले के छह ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन बना लिए।
यशु प्रधान ने 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। आठ ओवर में ही टीम ने बिना कोई विकेट खोए 111 रन बना डाले। अब जीत के लिए मेरठ कैंट कमांडोज 12 ओवर में 107 रन चाहिए थे। सभी विकेट हाथ में होने के कारण लक्ष्य आसान लगने लगा था।
इसी दौरान अनुराग पोसवाल की तेज यार्कर को समझने में यशु प्रधान चूक गए और गेंद सीधा उनके पैर पर जा टकराई। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्लू आउट दे दिया। यशु प्रधान ने निर्णय के खिलाफ अपील की लेकिन टीवी अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया। कप्तान संदीप तोमर ने नंबर तीन पर उतरने का फैसला लिया और आरुष की गेंद पर दो शानदार छक्के जड़कर रन गति को तेज किया। दूसरे छोर से वर्दित छोकर रहे। योगेंद्र की एक सटीक गेंद पर कप्तान संदीप तोमर की विकेट हवा में बिखर गई। संदीप तोमर ने 21 गेंद पर 32 रन बनाए।
इसके बाद पिछले मुकाबले के हीरो अक्षु बाजवा नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए। शिवम की एक तेज गेंद पर वर्दित छोकर के खिलाफ एलबीडब्लू की तेज अपील हुई। मैदानी अंपायर ने इसे नकार दिया। विकेटकीपर की डीआरएस की मांग पर थर्ड अंपायर ने भी नकार दिया। अब 18 गेंद पर 33 रन की आवश्यकता थी। वर्दित छोकर ने योगेंद्र की गेंद पर छक्का और दो चौके मारकर दबाव को दूसरी टीम पर शिफ्ट कर दिया।
अब जीत के लिए अंतिम 12 गेंद पर 16 रन की जरूरत थी लेकिन वर्दित दुर्भाग्यशाली रहे और शतक से चूक गए। वर्दित को शिवम उज्जवल ने अधिराज सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। वर्दित ने 11 चौके-तीन छक्के के साथ 53 गेंद पर 99 रन बनाए। इसी ओवर में प्रिंस यादव भी बिना कोई रन बनाए अधिराज सिंह को कैच दे बैठे। अंतिम छह गेंद पर 10 रन चाहिए थे। सत्यम संघु की पहली गेंद पर ही अक्षु बाजवा (7 रन) गेंद हवा में उछाल बैठे और शिवम उज्जवल ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। इंपैक्ट प्लेयर राहुल ने पहली ही गेंद पर तीन रन बना दिए। वंश दूसरा रन लेने के प्रयास में बाल-बाल बच गए।
दबाव में आए गेंदबाज में वाइड गेंद फेंक दी। अब तीन गेंद पर चार रन चाहिए थे। एक डॉट बॉल ने फिर मैच बदल दिया। पांचवीं ही गेंद पर वंश (6 रन) भी शिवम उज्जवल को कैच दे बैठे। सत्यम की आखरी गेंद पर चार रन चाहिए थे लेकिन लक्ष्य सैनी चूक गए और गेंद बिना कोई रन दिए विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। इस तरह मेरठ कैंट कमांडोज छह विकेट पर 214 रन ही बना पाई। क्रिक गिरी चैंप्स ने तीन रन से मैच जीत लिया।
क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा के गेंदबाज शिवम उज्जवल ने दो, सत्यम संघु ने दो, अनुराग पोसवाल और योगेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। बुधवार को लीग का पहला मैच दोपहर दो बजे से साकेत रॉयल चैंप्स और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम छह बजे से क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा और बीबीसी एलीट के बीच होगा। मैच का लाइव प्रसारण आईआईएमटी मेरठ के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है। जिसका लिंक https://www.youtube.com/@IIMTUNIVERSITYMEERUT है।

इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच - वियान जट राणा- क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा
फाइटर ऑफ द मैच - वर्दित छोकर - मेरठ कैंट कमांडोज
मोस्ट इकनोमिकल बॉलर ऑफ द मैच - अंकुर चौहान- मेरठ कैंट कमांडोज
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच - वियान जट राणा - क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा
बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच - शिवम उज्जवल- क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा
मोस्ट सिक्सर ऑफ द मैच- वियान जट राणा- क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed