सब्सक्राइब करें

यूपी: दंगा भड़काने के लिए रची गई थी साजिश, पीएफआई ने निसारूद्दीन से बंटवाई थी रकम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
PFI distributed money by Nisaruddin to carry out violence in Bijnor
बिजनौर में हुआ था उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन की आड़ लेकर दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी। उसके लिए पीएफआई ने कुछ लोगों के खातों में नकदी के रूप में रकम भेजी थी। यह रकम बिजनौर में पीएफआई से जुड़े निसारूद्दीन के माध्यम से दी गई। 100 से ज्यादा लोगों को रकम बांटी गई। पुलिस निसारूद्दीन सहित तमाम लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस की जांच में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

Trending Videos
PFI distributed money by Nisaruddin to carry out violence in Bijnor
बिजनौर उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

20 दिसंबर को सीएए के विरोध में बिजनौर में उपद्रव हुआ था। नहटौर में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई थी। उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पूरे जिले में उपद्रवियों ने खूब बवाल काटा था। इसकी साजिश के पीछे पीएफआई द्वारा फंडिंग करने का खुलासा होने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। कई बैंक खातों की डिटेल खंगाली गई, जिसमें कुछ संदिग्ध मिले। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक था पीएफआई का प्लान, देशभर में कराना चाहता था दंगा, अब जांच में खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
PFI distributed money by Nisaruddin to carry out violence in Bijnor
बिजनौर उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक बिजनौर जिले में निसारूद्दीन पीएफआई से जुड़ा है। उसी के माध्यम से 100 से ज्यादा लोगों को रकम भिजवाई। रकम बवाल कराने के लिए लोगों को दी गई। पुलिस निसारूद्दीन के अलावा उसके सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

PFI distributed money by Nisaruddin to carry out violence in Bijnor
उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी - फोटो : अमर उजाला

एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि निसारूद्दीन बिजनौर जिले में पीएफआई का मुखिया है। निसारूद्दीन व उसके सहयोगियों के माध्यम से लोगों को रकम बांटी गई। यह सब लोग मिलकर दंगा कराना चाहते थे। पुलिस अभी और लोगों की जानकारी खंगालने में लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed