सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Politics heats up over soldier's beating, minister says hooliganism is in SP's genes

Barabanki News: फौजी की पिटाई पर सियासत तेज, मंत्री बोले- सपा की जीन में गुंडागर्दी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up over soldier's beating, minister says hooliganism is in SP's genes
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख के हांसेमऊ गांव में अवकाश पर आए सेना के जवान की पिटाई का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। घटना को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है, जबकि पुलिस अभी तक तहरीर का इंतजार कर रही है।
Trending Videos

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गुंडागर्दी सपा की जीन में है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में सेना के जवान की पिटाई होना बेहद गंभीर मामला है। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार शाम भाजपा एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित कई नेता पीड़ित जवान का हालचाल लेने उसके घर पहुंचे। नेताओं ने घटना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, जंगबहादुर पटेल सहित कई लोगों ने परिवार से मुलाकात की।
ये है मामला
हांसेमऊ निवासी विकासदीप भारतीय सेना में तैनात हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को एक जनसभा के दौरान सपा विधायक सुरेश यादव अपने संबोधन में प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। इसी दौरान विकासदीप मंच के पास पहुंचे और माइक लेकर आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर विधायक के समर्थकों ने जवान को पीट दिया। घायल जवान ने बताया कि वह प्रधानमंत्री के सम्मान में कुछ कहना चाहते थे, लेकिन उन्हें पूरी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया।
.................
तहरीर का इंतजार, जांच अधर में
घटना के बाद पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि सैन्य अधिकारियों से बातचीत के बाद तहरीर देने का फैसला लिया जाएगा।
...................
सपा की चुप्पी बरकरार
घटना को लेकर जहां भाजपा हमलावर है, वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस चुप्पी को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विधायक संग कई प्रमुख नेता जवाब देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed