{"_id":"69d94eb21c22fe3ecc0dd87a","slug":"show-cause-notice-to-four-eos-for-negligence-barabanki-news-c-315-1-slko1014-163945-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लापरवाही बरतने पर चार ईओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लापरवाही बरतने पर चार ईओ को कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राजस्व वसूली में लापरवाही से नाराज जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने चार अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान राजस्व वसूली, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, तालाबों के संरक्षण और विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष बंकी, देवा, जैदपुर और सतरिख नगर पंचायतों ने राजस्व हासिल नहीं किया। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा चारों अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति करने के पूरे प्रयास किए जाएं।
तालाबों में मत्स्य पालन के लिए आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा शत-प्रतिशत तालाबों का आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए और उनके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
अतिक्रमण नियंत्रण के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर निकाय में सप्ताह में एक दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान अनिवार्य रूप से चलाया जाए।
जिससे सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न हो। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी नगर निकायों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभी अधिशासी अधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी एक वार्ड में जनचौपाल का आयोजन करें इसकी सूचना वार्ड की जनता को एक दिन पहले दी जाए। मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट तेजस के., डिप्टी कलेक्टर मधुमिता सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos