सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SIR: Names of 2.58 lakh voters removed from voter list

एसआईआर : मतदाता सूची से हटाए गए 2.58 लाख मतदाताओं के नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
SIR: Names of 2.58 lakh voters removed from voter list
विज्ञापन
बाराबंकी। एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किए जाने के बाद बाराबंकी सदर सीट में करीब 68 हजार और जैदपुर सीट पर करीब 43 हजार मतदाता कम हुए हैं। इस तरह से जिले में करीब 2.58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में सूची का प्रकाशन किया। मतदाताओं के देखने के लिए जिले के सभी 2,847 बूथों पर सूची उपलब्ध कराई गई।
Trending Videos

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जिले पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या कम हुई है। वर्ष 2025 जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 33769 थी लेकिन अब 11 लाख 27,144 रह गई है। एक लाख 6,625 मतदाता कम हुए हैं। वर्ष 2025 की तुलना में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या भी कम हुई है पहले जहां महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 97,806 थी वहीं अब 9 लाख 46,163 रह गई है। एडीएम ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है यह सूची जिले के सभी बूथों पर उपलब्ध है मतदाता आसानी से अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार से ज्यादा युवा मतदाता
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जहां 1.14 लाख नए मतदाता बढ़े हैं। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या करीब 25,699 है। इनमें कुर्सी में 4,375, रामनगर 3,598, बाराबंकी में 3,978, जैदपुर में 3,870, दरियाबाद में 6098 और हैदरगढ़ में 3,780 युवा मतदाता हैं जो अब अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


विधानसभा का नाम, पहले कितने मतदाता अब कितने हटाए गए नाम
कुर्सी 40,4,531 3,69,606 34,925
रामनगर 3,48,534 3,10,825 37,709
बाराबंकी 40,4012 3,35,300 68,712
जैदपुर 40,5479 3,62,190 43,289
दरियाबाद 4,18,507 3,79,519 38,988
हैदरगढ़ 3,50,586 3,15,912 34,674
-----------------------------------------------------------------
कुल 23,31,649 20,73,352 2,58,297
--------------------------------------------------------------
विधानसभावार नए मतदाता
विधानसभा का नाम पहले अब बढ़े
कुर्सी 3,51,800 3,69,606 17,806
रामनगर 2,94,122 3,10,825 16,708
बाराबंकी 3,13,286 3,35,300 22,014
जैदपुर 3,43,674 3,62,190 18,516
दरियाबाद 3,56,491 3,79,519 23,028
हैदरगढ़ 2,99,122 3,15,912 16,790
--------------------------------------------------------
कुल 19,58,495 20,73,352 1,14,857
----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed