{"_id":"69d94c4f909e3066900834bc","slug":"principal-was-taking-loan-in-the-name-of-guardian-fir-lodged-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163932-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अभिभावक के नाम से ऋण ले रहे थे प्रधानाचार्य, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अभिभावक के नाम से ऋण ले रहे थे प्रधानाचार्य, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अकबरपुर इनायतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक साल पहले अभिभावक से छात्रवृत्ति के नाम पर दस्तावेज लेकर बैंक से ऋण लेने का प्रयास किया गया। इस आरोप में अदालत के आदेश पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
अभिभावक शैलेंद्र कुमार के अनुसार, उनकी पुत्री अंशिका वर्मा प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर में कक्षा पांच की छात्रा है। एक साल पहले एक ही नाम होने के कारण प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ने छात्रवृत्ति, जूता व ड्रेस दिलाने की बात कहकर उनका आधार, पैनकार्ड सहित जरूरी दस्तावेज ले लिए। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिये बंधन बैंक लखनऊ से ऋण लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। आरोपी ने तीन बार ओटीपी मांगा। अभिभावक के मना करने पर छात्रवृत्ति रोकने की धमकी दी। हालांकि बैंक मैनेजर ने अभिभावक को फोन कर जानकारी ले ली। मामले को दबाने का प्रयास किया गया। अगस्त 2025 में प्रधानाचार्य का तबादला बनीकोडर ब्लॉक में कर दिया गया। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos