सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Labourer dies in road accident, wife and daughter injured

Kaushambi News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत, पत्नी व बेटी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies in road accident, wife and daughter injured
विज्ञापन
क्षेत्र के रोही ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार देर रात 11:30 बजे बाइक से ससुराल जाते समय एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, साथ पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई।
Trending Videos


वॉर्ड एक आंबेडकर नगर के बिसारा निवासी राम मिलन (25) पुत्र दुख्खे अपनी पत्नी शामला देवी और बेटी संध्या उम्र लगभग एक वर्ष के साथ बाइक से बृहस्पतिवार रात ससुराल नबीपुर जा रहे थे। तभी अचानक रोही ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राम मिलन की मौके पर ही मौत हो हो गई। वहीं पत्नी व बेटी के सर में गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
मृतक युवक के पिता दुख्खे ने बताया कि राम मिलन पांच बेटाें में सबसे छोटा था। भट्ठा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed