सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dairy owner attacked, firing alleged.

Meerut News: जीजा और साले पर लाठी-डंडों से किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dairy owner attacked, firing alleged.
विज्ञापन
- हमलावरों पर फायरिंग और तीन लाख लूटने का आरोप लगाया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जलालपुर में रविवार दोपहर पशु डेयरी संचालक आरिफ और उसके साले खान पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें आरिफ घायल हो गया। आरिफ ने फायरिंग करने के साथ ही तीन लाख रुपये की लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
लिसाड़ी गेट के बुनकर इस्लामाबाद निवासी आरिफ ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी जलालपुर गांव में पशु डेयरी है। दोपहर को वह डेयरी से घर जा रहा था। इसी बीच तीन आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी भी मौके से चले गए। आरिफ ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंंची। आरिफ ने आरोपियों पर फायरिंग और लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। फायरिंग और लूट की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed