सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daurala sugar mill's crushing season will be closed tomorrow

Meerut News: कल बंद होगा दौराला चीनी मिल का पेराई सत्र

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Daurala sugar mill's crushing season will be closed tomorrow
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

दौराला। दौराला चीनी मिल का पेराई सत्र अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मिल प्रशासन के अनुसार आठ अप्रैल को पेराई सत्र औपचारिक रूप से बंद कर दिया जाएगा। मिल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि अब तक करीब 70 गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जा चुके हैं। शेष केंद्र भी जल्द बंद कर दिए जाएंगे। सभी क्रय केंद्रों का इंडेंट लगभग 10 दिन पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बाद किसानों को मिल गेट पर मुक्त खरीद की सुविधा दी गई थी।
उन्होंने बताया गया कि मिल गेट पर भी दो अप्रैल से मुक्त खरीद की जा रही है और छह अप्रैल के लिए पहला नोटिस जारी किया गया था। ऐसे में जिन किसानों के पास अभी भी आपूर्ति योग्य गन्ना शेष है, वे उसे शीघ्र मिल में पहुंचाकर आपूर्ति कर दें। पिछले वर्ष मिल में लगभग 200 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। इस बार करीब 180 लाख क्विंटल गन्ना पेराई होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed