नहीं मिला दीपक का कटा सिरः सैकड़ों लोगों से पूछताछ, पुलिस के सामने अब प्रेमिका ने किया ये बड़ा खुलासा
यहां मिली अंतिम लोकेशन
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी के हत्यारों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। दीपक की अंतिम लोकेशन खजूरी के जाटव मोहल्ले में बताई गई। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि दीपक का दोनों गांव के कई लोगों से विवाद हुआ है। सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर ली गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जिस बिंदु पर काम करती है, वह कुछ दूर चलकर बंद हो जाता है। दीपक का कटा हुआ सिर ढूंढना भी पुलिस के सामने चुनौती बना हुआ है।
दबंग था दीपक, अक्सर करता था मारपीट
एसपी देहात ने बताया कि दीपक के खिलाफ मारपीट के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। वह दबंग था और शराब पीने के साथ मारपीट कर देता था। माता-पिता ने गुस्से में कई बार डांटकर घर से भगा दिया। उसके दबंग होने से गांव के कई लोग उससे रंजिश रखते थे। इस बिंदू पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
दीपक का पड़ोस के अहमदनगर बढ़ला गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के हेयर ड्रेसर की व्यक्ति की बेटी से प्रेम-संबंध थे। दोनों की बातचीत के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। बताया कि यह बात दीपक के परिजनों को पता चली तो वह नाराज हो गए और बेटे का मोबाइल तक छीनकर अपने पास रख लिया था। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवती ने बताया कि तीन माह से उसके और दीपक के बीच बोलचाल बंद थी। खजूरी और अहमदनगर बढ़ला के 20 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों गांव में ही दीपक का कातिल छुपा हो सकता है।
दीपक के मोबाइल में मिले कई महिलाओं के नंबर
भावनपुर के गांव नंगला में भी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस का दावा कि दीपक के मोबाइल की सीडीआर में कई महिलाओं के नंबर मिले हैं। उक्त महिलाओं से भी पूछताछ की गई। सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस कातिलों का पता लगाने में लगी हैं।