सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deliberations held on education and public welfare

Meerut News: शिक्षा और जनकल्याण पर हुआ मंथन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Deliberations held on education and public welfare
सरधना। गांव सलावा में रविवार को सनातन विकास परिषद के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। संगठन
विज्ञापन
- सनातन विकास परिषद कार्यालय का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव सलावा में रविवार को सनातन विकास परिषद के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। परिषद कार्यालय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती की विभिन्न गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा।
शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक धर्म सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला संघ चालक धर्म सिंह ने अपने संबोधन में पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ समय बिताने, भारतीय संस्कृति एवं महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने तथा जातिवाद से ऊपर उठकर समाज में सद्भाव बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक तोमर ने सेवा भारती द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। परिषद के संस्थापक भगवत सिंह ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य करेगी। साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। परिषद की ओर से अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अध्यक्षता भगवत सिंह और संचालन जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर खंड संघ चालक सुरेंद्र सिंह, अशोक, अजय, वीर दमन, खड़क सिंह, अमरीश कुमार, अश्वनी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed