सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw driver alleges robbery of Rs 9,000

Meerut News: ई-रिक्शा चालक ने लगाया 9 हजार रुपये लूटने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver alleges robbery of Rs 9,000
विज्ञापन
दौराला। खेड़ी टप्पा निवासी ई-रिक्शा चालक मोहित ने बाइक सवार चार लोगों पर काली नदी के पुल पर मारपीट कर नौ हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मोहित ने तहरीर में बताया कि वह सवारी लेकर सरसवा गांव जा रहा था। आरोप है कि एक युवक अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ काली नदी के पुल पर पहुंचा और उसके ई-रिक्शा के आगे बाइक खड़ी कर दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से नौ हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला संदिग्ध है। सामान छोड़ने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed