{"_id":"69bff0ff05907114a407ee56","slug":"encroachment-removed-three-vehicles-challaned-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111918-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अतिक्रमण हटवाया, तीन वाहनों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अतिक्रमण हटवाया, तीन वाहनों का चालान किया
विज्ञापन
फलावदा रोड से छोटा हाथी को हटवाती पुलिस। (मवाना)
विज्ञापन
- थाने के सामने पुलिया निर्माण के चलते वाहनों का आवागमन है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिया निर्माण के चलते बुड्ढा पीर मार्ग पर जाम की समस्या को देखते हुए थाने से लेकर फलावदा चौराहे तक दोपहिया, सरकारी वाहन व एंबुलेंस को छोड़कर सभी वाहनों का उक्त मार्ग पर आवागमन बंद किया। पुलिस ने फलावदा मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। सड़क किनारे खड़ी दो कारों व एक अन्य वाहन का चालान किया।
थाने के सामने पुलिया निर्माण के चलते वाहनों का आवागमन बंद है। थाने के सामने से बुड्ढा पीर मार्ग होते हुए चौहान चौक वाला रास्ता खुला होने के कारण इस मार्ग से बड़े वाहन, ई रिक्शा, थ्रीव्हीलर आदि गुजरने से हर समय जाम की समस्या पैदा हो रही थी। जबकि पुलिस प्रशासन ने उक्त मार्ग पर केवल एंबुलेंस व सरकारी वाहनों के आवागमन की अनुमति दी थी। जाम की समस्या को देखते हुए रविवार को इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने थाने से होते हुए बुड्ढा पीर, चौहान चौक होते हुए फलावदा तिराहे तक बैरिकेड लगाकर मार्ग पर बड़े वाहनों, ई-रिक्शा, थ्रीव्हीलर और कार आदि का आवागमन बंद करा दिया।
उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग पर केवल एंबुलेंस, सरकारी वाहन व दोपहिया वाहनों के आवागमन की ही अनुमति है। वहीं फलावदा मार्ग के किनारे पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को भी हटवाया गया। जिन व्यापारियों ने सड़क किनारे सामान रखा हुआ था उनको चेतावनी दी कि यदि आगे से सामान सड़क किनारे पर मिला तो उसे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सड़क किनारे खड़ी दो कारों व एक छोटा हाथी वाहन का चालान किया।
Trending Videos