सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extreme heat: Schools up to class 10 in Meerut closed till May 23

भीषण गर्मी का प्रकोप: मेरठ में कक्षा 10 तक के स्कूल 23 मई तक बंद, डीएम ने लापरवाही पर दी कड़े एक्शन की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 20 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: मेरठ में कई दिनों से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप शुरू हो जाती है, जो शाम तक जारी रहती है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसी को देखते हुए डीएम ने तीन दिन की छुट्टी कर दी है। 

Extreme heat: Schools up to class 10 in Meerut closed till May 23
स्कूल बंद। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

Extreme heat: मेरठ जनपद में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत सभी बोर्डों के विद्यालयों में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए 21 से 23 मई 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

Trending Videos

जनपद में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का प्रभाव भी तेज हो गया है। इस विषम परिस्थिति में बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को भी इस दिशा में सक्रिय रहने को कहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने इस संबंध में जारी अपने आदेश में कहा है कि इस गर्मी और हीटवेव के दौरान बच्चों का विद्यालय आना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए यह तीन दिवसीय अवकाश बच्चों को इस प्रकोप से बचाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का अक्षरशः पालन करे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

ये भी देखें...
एमबीए छात्रा की मौत: लहूलुहान मिला अनु का शव, विवि प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप, छात्रों का हंगामा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed