फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family, including pregnant woman, attacked after intruders break into home; six injured.

Meerut News: घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत परिवार पर हमला, छह घायल

Sun, 16 Aug 2026 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Family, including pregnant woman, attacked after intruders break into home; six injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के महल गांव में पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पड़ोसी परिवार के लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में गर्भवती महिला, उसके बच्चों और दिव्यांग पति समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पेट पर छुरी से वार किया। घटना के बाद आरोपी मौके पर छुरी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महल गांव निवासी रईसा पत्नी रईस ने लावड़ चौकी पर दी तहरीर में बताया कि चार दिन पहले पड़ोस की महिला से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी महिला के बेटे ने उसके पुत्र सुब्हान पर छुरी से हमला कर दिया था। हमले में सुब्हान घायल हुआ था और उसके चार टांके आए थे।
विज्ञापन

रईसा के अनुसार, वह मामले की शिकायत करने पुलिस के पास जा रही थी, लेकिन आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे रईसा अपने बच्चों और दिव्यांग पति के साथ घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पेट पर छुरी से वार किया। उसकी बेटियों असलीन, मुस्कान और असफिया के साथ भी मारपीट कर उन्हें धारदार हथियार से घायल कर दिया गया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे दिव्यांग पति रईस को भी जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना के बाद आरोपी मौके पर छुरी छोड़कर फरार हो गए।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed