{"_id":"69dba9e18c566d48570bc5d0","slug":"family-searching-for-son-missing-for-20-months-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1158435-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 20 महीने से लापता बेटे तलाश में भटक रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 20 महीने से लापता बेटे तलाश में भटक रहे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
12 जुलाई 2024 को बुलाया था गाजियाबाद अब तक नहीं लौटा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड पर रहकर चाय बेचने वाली मीना का बेटा वसीम दो साल से लापता है। मीना का कहना है कि वह थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक शिकायत कर चुकी हैं लेकिन अब तक उनके बेटे का अता-पता नहीं चला है। मीना ने वसीम को कॉल कर बुलाने वाले युवक पर शक जाहिर करते हुए एक बार फिर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
टीपीनगर रामलीला ग्राउंड के पास रहकर चाय बेचने वाली मीना ने बताया कि 12 जुलाई 2024 को उनके मोबाइल पर छोटे नामक युवक की कॉल आई थी। उसने उनके बेटे वसीम को गाजियाबाद के चिपियाना में मेले में झूला लगाने के काम के लिए बुलाया था। वसीम उसी दिन घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। उस दौरान वसीम की आयु 22 वर्ष थी। उस दौरान वह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहतीं थीं। मीना का कहना है कि छोटे उन्हे कई दिन तक गुमराह करता रहा। आरोपी ने फोन पर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वसीम को पीटा था। इसके बाद मीना व उसकी बेटी ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाने जाकर कई बार शिकायत कर चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को भी वह थाने पहुंची थीं लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी मेरठ से भी शिकायत की थी। उन्हें यह भी नहीं पता कि पुलिस ने अब तक प्राथमिकी या गुमशुदगी दर्ज की है या नहीं लेकिन उनके बेटे का अता-पता नहीं चला है। मीना का कहना है कि छोटे उनके बेटे के संबंध में पूरी जानकारी दे सकता है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि वह इस संबंध में टीपीनगर और ब्रह्मपुरी थाने से जानकारी की जाएगी और युवक को तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos