सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Lock Power Substation Over Electricity Supply Issue in Meerut’s Kharkhoda

Meerut: बिजली आपूर्ति को लेकर किसानों का गुस्सा, बिजली घर पर जड़ा ताला, तीन घंटे हंगामे के बाद मानी मांगें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में अतराडा बिजली घर पर बिजली आपूर्ति को लेकर किसानों ने हंगामा कर ताला जड़ दिया। किसानों का आरोप है कि तय 10 घंटे की जगह केवल 8 घंटे बिजली दी जा रही है। तीन घंटे के हंगामे के बाद अवर अभियंता ने मांगें मान लीं।

Farmers Lock Power Substation Over Electricity Supply Issue in Meerut’s Kharkhoda
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के खरखाैदा क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को अतराडा बिजली घर का घेराव कर ताला जड़ दिया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अवर अभियंता ने किसानों की मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Trending Videos


10 घंटे की जगह मिल रही थी 8 घंटे बिजली
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी और उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण फसलों को बार-बार सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। नियम के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अतराडा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी अपनी मनमानी करते हुए केवल 8 घंटे बिजली दे रहे हैं, वह भी दो हिस्सों में। इससे किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: Ganga E-way Launch: 594 KM एक्सप्रेसवे का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज का सफर होगा सुपरफास्ट

फ्यूज बॉक्स लगाने का भी विरोध
किसानों का आरोप है कि विभाग द्वारा किसानों की अनुमति के बिना नलकूपों के ट्रांसफार्मर पर फ्यूज बॉक्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही जब किसान इस संबंध में अवर अभियंता से फोन पर शिकायत करते हैं तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।

बिजली घर पर जड़ा ताला, पुलिस पहुंची मौके पर
इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अजय त्यागी के नेतृत्व में अतराडा, बवनपुरा, अजराड़ा और खासपुर गांव के कई किसान बिजली घर पहुंचे। किसानों ने अवर अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन उनके आने से इनकार करने पर किसान आक्रोशित हो गए।

गुस्साए किसानों ने बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों को बाहर निकालकर उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और अवर अभियंता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसानों ने ताला खोल दिया। 

आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
किसानों ने लगातार 10 घंटे बिजली आपूर्ति और नलकूपों के ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज बॉक्स न लगाने की मांग रखी। अवर अभियंता ने फिलहाल कुछ समय तक फ्यूज बॉक्स न लगाने और 10 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया।

इसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान नीरज त्यागी, दीनू त्यागी, दिनेश त्यागी, अमित त्यागी, रंजीत और सौरभ त्यागी सहित कई किसान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed