Meerut: गंगनहर पुल से कूदी युवती, ग्रामीणों ने शव निकाला, पहचान कराने में जुटी पुलिस
मेरठ के जानी क्षेत्र में गंगनहर पुल से 22 साल की अज्ञात युवती ने नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने युवती को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 साल की एक अज्ञात युवती ने जानी गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवती को गंगनहर से बाहर निकाला। हालांकि तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: UP: 70 हजार के विवाद में हत्या, मां और तीन बेटों को फांसी की सजा, शेखर मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने में लगी है।
पहचान और कारणों की जांच
पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने नहर में छलांग क्यों लगाई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X