सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father's murder: First hit on the head with a stick, then crushed with a brick, then tried to commit suicide

पिता की हत्या: पहले मारे सिर में डंडे, फिर ईंट से कूचा, कलाई काटकर की आत्महत्या की कोशिश; शराब बनी वजह

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 15 Mar 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: जेल चुंगी निवासी अमन को शराब की लत है। उसका पिता राजेश शराब पीने से मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और अमन ने राजेश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Father's murder: First hit on the head with a stick, then crushed with a brick, then tried to commit suicide
राजेश की फाइल फोटो और जमीन पर बैठा मृतक का दिव्यांग दूसरा बेटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जेल चुंगी स्थित नगर निगम की दुकानों में रहने वाले अमन नामक युवक ने अपने 43 वर्षीय पिता राजेश कुमार की ईंट और डंडों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई इस वारदात के बाद आरोपी बेटे ने खुद की कलाई भी काट ली। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजेश ने अमन को शराब के लिए रुपये नहीं दिए थे और नशा करने से मना किया था। इससे गुस्साए अमन ने राजेश की जान ले ली। वारदात के वक्त भी आरोपी नशे में था।
Trending Videos

 

मूल रूप से मोतिहारी (बिहार) निवासी राजेश कुमार पिछले 20 वर्षों से जेल चुंगी पर नगर निगम की दुकानों में रहकर कबाड़ का काम करते थे। उनका इकलौता बेटा अमन शराब का बुरी तरह आदी है। राजेश उसे शराब पीने से मना करता था। शुक्रवार रात भी अमन नशे में धुत होकर घर आया था जिसका राजेश ने विरोध किया। इस पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। परिजनों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत तो हो गया था। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे अमन ने राजेश से शराब के लिए रुपये मांगे लेकिन राजेश ने इन्कार कर दिया। इस पर अमन ने आपा खो दिया और राजेश के सिर पर पहले डंडों से ताबड़तोड़ वार किए और फिर ईंट से कूचकर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल राजेश को आनन-फानन में लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुबह करीब सात बजे अस्पताल से पुलिस को मेमो मिला जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक के सिर और छाती पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
 

खुदकुशी का प्रयास और गिरफ्तारी
पिता की हत्या करने के बाद आरोपी अमन ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी कलाई भी काट ली जिससे उसका काफी खून बह गया। इसके बाद वह मौके से भाग भी गया था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

ये बोले एसएसपी
नशे के लिए रुपये नहीं देने पर अमन ने अपने पिता की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 
- अविनाश पांडेय, एसएसपी मेरठ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed