{"_id":"6a81d4ef390d842c5c02f7c7","slug":"female-doctor-found-hanging-from-ceiling-fan-in-her-clinic-fir-registered-for-dowry-death-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108541-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला चिकित्सक का क्लीनिक में पंखे से लटका मिला शव, दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला चिकित्सक का क्लीनिक में पंखे से लटका मिला शव, दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी खुशहाली
- चार माह से चला रही थी क्लीनिक
- कमरे में मिला शव, दोनों हाथ आगे की ओर बंधे थे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी महिला चिकित्सक खुशाली (26) का शव रविवार सुबह 9 बजे पल्लवपुरम फेस-2 की सर्विस रोड स्थित क्लीनिक के प्रथम तल पर कमरे में पंखे पर लटका मिला। दोनों हाथ आगे की ओर बंधे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।खुशाली पुत्री जगदेव सिंह की शादी 14 जनवरी 2026 को हरेंद्र सिंह के पुत्र मयंक चौधरी से हुई थी। उसका मायका पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सी-54 रॉयल पार्क एक्सटेंशन पल्लवपुरम फेज- 1 में है, जबकि ससुराल टीपीनगर क्षेत्र के इशा गार्डन में है। खुशाली के पिता बीएसएफ में दरोगा हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। उसका भाई रजत सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा है।
परिजनों के मुताबिक, खुशाली और उसके पति के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह मायके में रह रही थी। वह पल्लवपुरम फेस-2 की सर्विस रोड स्थित आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर में करीब चार माह से क्लीनिक चला रही थी।
रविवार सुबह करीब 6:15 बजे खुशाली घर से क्लीनिक के लिए निकली थी। कुछ समय बाद क्लीनिक के कमरे में उसका शव मिलने की सूचना कर्मचारियों ने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। तहेरे भाई अखिल, निवासी दिल्ली ने आरोप लगाया कि खुशाली के दोनों हाथ बंधे हुए थे।
विज्ञापन
जांच अधिकारी थानाध्यक्ष भरत सारस्वत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस ने क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खुशाली के क्लीनिक पहुंचने के बाद वहां कौन-कौन आया और घटनाक्रम किस तरह हुआ। पुलिस परिजनों और क्लीनिक से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि पिता जगदेव सिंह की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में मृतका के पति मयंक, सास निर्मला, ससुर हरेंद्र सिंह, देवर निशांत, देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई गई है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार माह से चला रही थी क्लीनिक
खुशाली पल्लवपुरम फेस-2 की सर्विस रोड स्थित आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर में करीब चार माह से बिल्डिंग के प्रथम तल पर क्लीनिक चला रही थी। रविवार सुबह घर से क्लीनिक पहुंचने के बाद कमरे में उसका शव चुनरी से पंखे पर लटका मिला मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं।
सीसीटीवी से खुलेगा घटनाक्रम का राज
पुलिस ने क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज में खुशाली के क्लीनिक पहुंचने के बाद की गतिविधियों को देखा जा रहा है। पुलिस आने-जाने वाले लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का अहम आधार माना जा रहा है।
शादी डॉट कॉम से हुई थी शादी, कुछ समय बाद ही शुरू हो गया था विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला चिकित्सक डॉक्टर खुशहाली और उनके पति की शादी शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद के चलते खुशाली कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं। पुलिस दांपत्य विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतका डॉ. खुशाली के रिश्तेदार डॉ. जितेंद्र ने बताया कि शादी से पहले खुशाली बीएसएफ में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। करीब दो वर्ष की नौकरी कर इस्तीफा देकर आयुर्वेदा में डिग्री हासिल की। शादी डॉट काॅम के जरिये डाॅ. खुशाली की शादी तय की गई थी।
-- -- -- -- -