{"_id":"6a83349b8364bb3007099940","slug":"fir-registered-against-mother-and-son-for-indecent-behavior-and-obscene-acts-towards-a-woman-sardana-news-c-73-1-mtd1001-108340-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला से अभद्रता और अश्लील हरकतें करने पर मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला से अभद्रता और अश्लील हरकतें करने पर मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से अभद्रता और अश्लील हरकतें करने पर मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज
बहसूमा। क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा शराब के नशे में महिला से अभद्रता, अश्लील हरकतें और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक और उसकी मां पर महिला से मारपीट करने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मां-बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम आरोपी प्रदीप शराब के नशे में उसके घर के पास पहुंचा। आरोप है कि प्रदीप ने महिला को देखकर भद्दे इशारे किए और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता व अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप की मां भी मौके पर पहुंच गई। उसने बेटे को रोकने के बजाय उसका पक्ष लेते हुए महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --