फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against two individuals for firing.

Meerut News: फायरिंग के आरोप में दो सालों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals for firing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला सोशल मीडिया में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार गांव पोहल्ली निवासी अंकुश शर्मा की शादी करीब तीन वर्ष पहले कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी निवासी युवती से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी करीब तीन माह से मायके में रह रही है। अंकुश का आरोप है कि बुधवार देर रात उसके दोनों साले संजीव शर्मा और शुभम शर्मा उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों आरोपी दोबारा लौटे। उस समय वह घर की छत पर खड़ा था। आरोप है कि एक आरोपी ने मस्कट और दूसरे ने तमंचे से उसकी ओर फायर कर दिया, लेकिन वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भाग गए। अंकुश का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संजीव शर्मा और शुभम शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed