फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaurvi won first place in Kavyanjali, while Kirti and Deepanshu secured the top spot in Buddhi Manthan.

Meerut News: काव्यांजलि में गौरवी, बुद्धि मंथन में कीर्ति और दीपांशु प्रथम

Sun, 16 Aug 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Gaurvi won first place in Kavyanjali, while Kirti and Deepanshu secured the top spot in Buddhi Manthan.
मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में इंटरस्कूल प्रतियोगिताओं में 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर में अनुगूंज समारोह के अंतर्गत इंटरस्कूल प्रतियोगिताएं काव्यांजलि, समाचार शिरोमणि एवं बुद्धि मंथन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 13 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
एमपीएस ग्रुप के डायरेक्टर एकेडमिक्स एंड सिस्टम्स कर्नल ज्ञान सिंह तोमर, प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा, सीसीएसयू के प्रो. बीरपाल सिंह, निर्णायक मंडल में शामिल सीसीएसयू के डॉ. मनोज श्रीवास्तव और लेखिका स्वाति त्यागी का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक ताराचंद शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। छात्राओं द्वारा कौशल बोध संबंधी प्रदर्शनी प्रदर्शित की। कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों दी गईं। काव्यांजलि में केएल इंटरनेशनल स्कूल की गौरवी कसाना प्रथम, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की शिजा खान द्वितीय और एमपीएस वेदव्यासपुरी की लीजा त्यागी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार शिरोमणि प्रतियोगिता में द आर्यन्स पब्लिक स्कूल की अनिका चौधरी ने प्रथम, एमपीएसएफ की आद्या दत्ता ने द्वितीय और एमपीएस श्रद्धापुरी की शुभिका भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुद्धि मंथन प्रतियोगिता में एमपीएस मेन विंग के कीर्ति मलिक एवं दीपांशु यादव ने प्रथम, एमपीएस वेदव्यास पुरी के आरव गुप्ता व रुद्रांश गर्ग द्वितीय और दीवान पब्लिक स्कूल की अद्विका पंत व कासवी मान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एमपीएस वेद व्यास पुरी के प्रतिभागियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रोलिंग ट्रॉफी हासिल की। प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी संवेदनाओं और हमारी पहचान की भाषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed