सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gayatri Yajna purifies the environment and mind: Ranbir Nath Upadhyay

गायत्री यज्ञ से होती है वातावरण और मन की शुद्धि: रणबीर नाथ उपाध्याय

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Yajna purifies the environment and mind: Ranbir Nath Upadhyay
रामलीला मैदान दुर्गा पूजा महोत्सव में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव एवं चैत्र नवरात्रि मां भगवती दुर्गा पूजा महोत्सव में मंगलवार को गायत्री यज्ञ एवं देवी पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं और मां भगवती का पूजन किया। देवी पूजन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणबीर उपाध्याय ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गायत्री यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि यह मानव जीवन को शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरने का माध्यम भी है। यज्ञ के माध्यम से वातावरण शुद्ध होता है, जिससे समाज में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेदों में यज्ञ को सर्वोत्तम कर्म बताया गया है, जो व्यक्ति के मन, बुद्धि और आत्मा को पवित्र करता है। उपाध्याय ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह यज्ञ और पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed